'हेरा फेरी 3' में परेश रावल की वापसी से जहां फैंस खुश हैं, वहीं सवाल भी उठ रहे हैं कि अचानक वो कैसे मान गए। वो भी तब, जब उन पर कोर्ट केस हुआ, पैसे लौटाए गए, आरोप लगे। अब निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने इस पर चुप्पी तोड़ी है।

'हेरा फेरी 3' फिल्म से परेश रावल का बाहर जाना और फिर अचानक वापस आ जाना, हर किसी को खटक रहा है। सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। बॉलीवुड की सबसे मशहूर कॉमेडी फ्रैंचाइजी को लेकर बीते दो महीने में बहुत कुछ हुआ। मई 2025 में परेश रावल ने अचानक घोषणा की कि वह इस प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं बनेंगे। खबर आई कि फिल्म के प्रोड्यूसर अक्षय कुमार की कंपनी 'केप ऑफ गुड फिल्म्स' ने परेश रावल के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके बाद परेश रावल ने साइनिंग अमाउंट भी लौटा दिया। लेकिन अब आचनक एक महीने बाद उन्होंने ऐलान किया कि वह फिल्म का हिस्सा बनेंगे। पर यह सब हुआ कैसे? क्या यह जनता के साथ 'हेरा फेरी' थी, या मामला वाकई विवादित था?
इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'हेरा फेरी 3' में श्याम, राजू और बाबू भैया यानी सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी की वापसी से फैंस खुश हैं। लेकिन सवाल भी उठ रहे हैं। अब 'पिंकविला' से बातचीत में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि परेश रावल के साथ वाकई मतभेद थे, जिसे सुलझाने में वक्त लगा। यह सब अचानक नहीं हुआ, बल्कि इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों ने इसे सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान बने मीडिएटर
फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, 'मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान के प्यार, सम्मान और मार्गदर्शन के साथ, हेरा फेरी परिवार फिर से एकसाथ आ गया है। मेरे भाई, साजिद ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई दिनों तक बहुत समय दिया और लगातार प्रयास लगाया। हमारा रिश्ता 50 साल से भी ज्यादा पुराना है।'
'साजिद और अहमद की बदौलत ही हुआ सब सही'
उन्होंने आगे कहा, 'डायरेक्टर अहमद खान की भी लगातार प्रयास किए। व्यक्तिगत तौर पर बात की। इसलिए साजिद और अहमद के प्यार और दिखाए रास्ते की बदौलत ही अब सब कुछ सही और प्रोडक्टिव हो पाया है।'
इसमें कोई दोराय नहीं है कि 'हेरा फेरी 3' में श्याम, राजू और बाबू भैया यानी सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की तिकड़ी की वापसी से फैंस खुश हैं। लेकिन सवाल भी उठ रहे हैं। अब 'पिंकविला' से बातचीत में निर्माता फिरोज नाडियाडवाला ने बताया है कि परेश रावल के साथ वाकई मतभेद थे, जिसे सुलझाने में वक्त लगा। यह सब अचानक नहीं हुआ, बल्कि इंडस्ट्री की कई प्रमुख हस्तियों ने इसे सुलझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
संबंधित स्टोरीज़
साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान बने मीडिएटर
फिरोज नाडियाडवाला ने कहा, 'मेरे भाई साजिद नाडियाडवाला और अहमद खान के प्यार, सम्मान और मार्गदर्शन के साथ, हेरा फेरी परिवार फिर से एकसाथ आ गया है। मेरे भाई, साजिद ने इस मामले को सुलझाने के लिए कई दिनों तक बहुत समय दिया और लगातार प्रयास लगाया। हमारा रिश्ता 50 साल से भी ज्यादा पुराना है।''साजिद और अहमद की बदौलत ही हुआ सब सही'
उन्होंने आगे कहा, 'डायरेक्टर अहमद खान की भी लगातार प्रयास किए। व्यक्तिगत तौर पर बात की। इसलिए साजिद और अहमद के प्यार और दिखाए रास्ते की बदौलत ही अब सब कुछ सही और प्रोडक्टिव हो पाया है।'
Tags:
Entertainment