'कांटा लगा' स्टार शेफाली जरीवाला का 27 जून को उनके घर पर दिल का दौरा पड़ने से 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी प्रार्थना सभा में उनके पिता सतीश जरीवाला रो पड़े, जिन्हें उनके पति पराग त्यागी ने सांत्वना दी। ये दिल कचोट देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है।
पंचतत्व में विलीन हुईं शेफाली जरीवाला, बिलखती रहे मां, पति और करीबी, वीडियो देख दिल भर आएगा
इस वायरल वीडियो में Shefali Jariwala के पिता सतीश जरीवाला को अपनी दिवंगत बेटी को याद करते हुए रोते हुए देखा जा सकता है। उनके पति पराग त्यागी उन्हें सांत्वना देते हैं और सहारा देते हैं। सोशल मीडिया पेज के अनुसार, शेफाली की प्रार्थना सभा के निमंत्रण में लिखा था, 'कुछ सितारे इतने चमकीले होते हैं कि कभी फीके नहीं पड़ते - उनके चले जाने के बाद भी उनकी रोशनी बनी रहती है।'
शेफाली की प्रार्थना सभा में फफक कर रोए पिता
एंटी-एजिंग इंजेक्शन, हार्ट अटैक
सूत्रों का दावा है कि शेफाली ने खाली पेट एंटी-एजिंग इंजेक्शन लिया होगा, जिससे संभवतः कार्डियक अरेस्ट हुआ होगा। पोस्टमार्टम से पुष्टि हुई है कि उनकी मौत में कोई गड़बड़ी नहीं थी, हालांकि आधिकारिक निष्कर्षों का अभी तक सार्वजनिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है।मौत की रात ली थी IV ड्रिप!
शेफाली जरीवाला की करीबी दोस्त और एक्ट्रेस पूजा घई ने विक्की लालवानी के साथ एक इंटरव्यू में उनकी मौत के बारे में बात की। उन्होंने कहा था, 'पराग ने कहा कि उनकी नब्ज अभी भी चल रही थी, उनकी आंखें नहीं खुल रही थीं और शरीर निढाल हो गया था। इसलिए उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ जरूर है और वो उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन जाहिर तौर पर जब उन्हें अस्पताल लाया गया, तो वो पहले ही मर चुकी थी।' पूजा ने आगे बताया कि शेफाली अक्सर विटामिन सी की IV ड्रिप लेती थी और मौत की रात भी एक ड्रिप ली थी।
Tags:
Entertainment