कौन है मंगल ग्रह पर जाने की चाहत रखने वाली 24 साल की एलिसा, जिनका स्टाइल देता है हॉलीवुड की हीरोइन को टक्कर

कुछ लोग छोटी- सी उम्र में ही कुछ बड़ा हासिल करने का सपना देख लेते हैं। अब आप एलिसा को ही देख लीजिए। 24 साल की हैं और मंगल ग्रह पर जाने की तैयारी कर रही हैं। हसीना स्टाइलिश अंदाज दिखाने के मामले में भी किसी से कम नहीं हैं।  

alyssa carson wish to be first person on mars see her super stylish looks in gown and jeans top
(फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nasablueberry)
3 साल की उम्र में बच्चे खेल कूद और मस्ती में व्यस्त होते हैं। लेकिन एलिसा कार्सन सबसे अलग हैं। उन्होंने नन्ही- सी उम्र में अंतरिक्ष यात्री बनने का सपना देख लिया था। और, अब वो खगोल विज्ञानी बन गई हैं। 24 साल की उम्र में वो मार्स पर जाने की तैयारी कर रही हैं।
मंगल ग्रह पर जाने वाली पहली व्यक्ति बनने की उनकी महत्वाकांक्षा है।


इसी के लिए वो अलग- अलग प्रोजेक्ट्स में हिस्सा ले रही हैं। वैसे एलिसा स्टाइल दिखाने के मामले में भी कुछ कम नहीं हैं। एक से बढ़कर एक स्टाइलिश ड्रेस पहनकर वो जलवा दिखाती हैं। साथ ही उनका लुक्स इतने दमदार होते हैं कि देखकर आपको ऐसा लगेगा जैसे वो कोई हॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। (फोटो साभार: इंस्टाग्राम@nasablueberry)

गाउन पहनकर दिखाया टशन

गाउन पहनकर दिखाया टशन

इस फोटो में एलिसा पर्पल कलर का गाउन पहनकर कहर ढाती नजर आ रही हैं। गाउन की स्ट्रैप स्टाइल स्लीव्स हैं। और, डीप वी नेकलाइन है। गाउन का बॉडी फीट स्टाइल होने की वजह से एलिसा का फिगर भी हाइलाइट हो रहा है। साथ ही गाउन पर ब्लैक डिजाइन और बीड्स ऐड किए गए हैं। जिससे लुक अट्रैक्टिव बन रहा है। हसीना के गाउन का स्कर्ट पोर्शन भी फ्लेयर्ड के साथ परफेक्ट नजर आया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form