JAC 11th Result: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक; जानें कितने विषयों में पास होना है जरूरी

 

AC 11th Result 2025 OUT: झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा 11वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

JAC 11th Result 2025 declared at jacresults.com and jac.jharkhand.gov.in, check here
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार
Follow Us

JAC 11th Result 2025: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कक्षा 11वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है, जो छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपना रिजल्ट JAC की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com या jac.jharkhand.gov.in पर जाकर आसानी से देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 20 से 22 मई 2025 तक दो पालियों (सिटिंग) में आयोजित की गई थीं। अब छात्र अपने मार्क्स और पास स्टेटस की जांच ऑनलाइन कर सकते हैं।

Trending Videos
Loaded29.77%
Remaining Time 3:42

 
11वीं के परिणामों के साथ-साथ जैक ने कुछ और परीक्षाओं के रिजल्ट भी घोषित किए हैं। इनमें मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 और इंटरमीडिएट वोकेशनल कोर्स परीक्षा 2025 शामिल हैं।

विज्ञापन

कितने विषयों मे पास होना है जरूरी?

इस वर्ष आयोजित हुई 11वीं बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। परीक्षा में कुल 5 विषयों की परीक्षा OMR शीट पर ली गई थी। जैक बोर्ड के नियमों के अनुसार, विद्यार्थियों को पास होने के लिए कम से कम चार विषयों में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके अलावा, स्कूल स्तर पर भी आंतरिक मूल्यांकन किया गया है, जिसके लिए 10 अंक निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा में देरी, लेकिन सफलतापूर्वक संपन्न

झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने पहले 6 से 8 मार्च 2025 तक 11वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी, लेकिन तकनीकी कारणों से यह समय पर नहीं हो सकी। दरअसल, 18 जनवरी से जैक अध्यक्ष का पद रिक्त होने के कारण परीक्षा की तैयारियों पर असर पड़ा और तय समय पर परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकी। परिणामस्वरूप परीक्षा को स्थगित कर दिया गया और बाद में इसे मई 2025 में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

पिछले वर्ष, यानी 2024 में, जैक बोर्ड ने 18 मई को 11वीं का रिजल्ट घोषित किया था। उस वर्ष कुल 98.48% छात्र-छात्राएं परीक्षा में सफल हुए थे।

AC 11th Result 2025: झारखंड बोर्ड 11वीं का रिजल्ट कैसे देखें?

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in या सीधे रिजल्ट पोर्टल jacresults.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर दिए गए "Class XI Examination - 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल कोड और रोल नंबर भरें।
  • सभी जानकारी भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं या प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
विज्ञापन

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form