ऑपरेशन सिंदूर की वजह से सरकार को कोई वित्तीय परेशानी नहीं है, सुन लीजिए निर्मला सीतारणम की बातें

 

इस समय जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया जा रहा है, उससे केंद्र सरकार को कोई वित्तीय परेशानी नहीं हो रही है। यह खुलासा खुद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है। उन्होंने ईटी के साथ एक इंटरव्यू में और भी मसालों पर अपना मंतव्य दिया। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

Reforms express to run nonstop as FM Sitharaman backs GST, tax and banking overhauls
अर्थव्यवस्था में दिखेगा दम, फिर से होने लगा है प्राइवेट इनवेस्टमेंट
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत में कंपनियां अब निवेश करने लगी हैं। हालांकि, शहरों में लोगों की खर्च करने की आदत को लेकर कुछ परेशानी है, लेकिन इस बात की उन्हें ज्यादा चिंता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार आर्थिक सुधारों को रोकने वाली नहीं है।

गोल्डीलॉक्स सिचुएशन

हमारे सहयोगी इकोनॉमिक टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में सीतारमण ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था 'गोल्डीलॉक्स सिचुएशन' में है। 'गोल्डीलॉक्स सिचुएशन' का मतलब है कि अर्थव्यवस्था न तो बहुत ज्यादा सनसनी की स्थिति है और न ही बहुत ज्यादा सुस्ती। यह उद्योग जगत के लिए एकदम सही स्थिति है। उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी सरकार के 11 सालों की मेहनत का नतीजा है। सरकार GST (गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स) और इनकम टैक्स को और भी आसान बनाना चाहती है। साथ ही, जरूरी चीजों की सप्लाई को सुनिश्चित करना, जमीन से जुड़े कामों को तेजी से निपटाना और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को मजबूत करना चाहती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Contact Form