आसिफ महमूद उन छात्र नेताओं में से एक हैं, जिन्होंने बीते साल शेख हसीना सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों का नेतृत्व किया था। इसके बाद बनी मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में उनको सलाहकार बनाया गया।

नॉर्थईस्ट न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, आसिफ महमूद एयरपोर्ट पर पहचान और सुरक्षा जांच (आईएनएस) से गुजर रहे थे। इस दौरान स्कैनिंग मशीन ने उनके हैंडबैग में संदिग्ध सामान होने का संकेत दिया। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आसिफ महमूद से उनका बैग लेकर जांच की तो इसके अंदर उनको AK-47 राइफल की मैगजीन मिली। एयरपोर्ट मैनेजमेंट और सुरक्षा एजेंसियां इस मामले पर चुप हैं। यूनुस सरकार भी इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है।
Tags:
National